मुरहू में शांति समिति की बैठक

मंगलवार को मुरहू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी.
खूंटी. बकरीद के त्योहार के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से मंगलवार को मुरहू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी और थाना प्रभारी नॉवेल गोडविन केरकेट्टा ने मुरहूवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. इस दौरान बताया गया कि मुरहू के फातिमा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे और जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज पढ़ी जायेगी. मौके पर सुरेश प्रसाद, प्रेम सिंह, नईमुद्दीन खान, शफीख खान, डॉ डीएन तिवारी, रोशन लाल, महेश चौधरी, बबलू खान सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










