दरंगकेल महुआ टोली में विशेष ग्रामसभा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
दरंगकेल महुआ टोली में विशेष ग्रामसभा का आयोजन

कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी पंचायत अंतर्गत दरंगकेल महुआ टोली में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा की गयी.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी पंचायत अंतर्गत दरंगकेल महुआ टोली में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा की गयी. इसमें ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने जल संकट, सड़क, बिजली, नाली निर्माण, जमीन ऑनलाइन, जाति, आवासीय और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानियों को बताया. वहीं हर घर नल-जल योजना में अनियमितता बरतने की शिकायत की. पर्याप्त बोरिंग नहीं होने के कारण गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग ने सांसद के समक्ष बात रख कर समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियर को भी बुलाया गया. उन्हें गांव में पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया गया. मौके पर कांग्रेस एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया, सुचित संगा, कच्चाबारी पंचायत की मुखिया ज्योति मिंज सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola