खूंटी के तजना नदी में चार दोस्त डूबे, दो बचे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी : खूंटी-मारंगहादा पथ पर टोरंगकेल के समीप तजना नदी में रविवार को दोपहर नहाने गये चार दोस्तों में दो डूब गये. दो बच निकलने में सफल रहे. नदी में डूबे सत्यम कुमार और हर्ष कुमार का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था. सत्यम खूंटी के पीरीटोली निवासी अनिल सिन्हा का पुत्र है, […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी-मारंगहादा पथ पर टोरंगकेल के समीप तजना नदी में रविवार को दोपहर नहाने गये चार दोस्तों में दो डूब गये. दो बच निकलने में सफल रहे. नदी में डूबे सत्यम कुमार और हर्ष कुमार का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था.

विज्ञापन

सत्यम खूंटी के पीरीटोली निवासी अनिल सिन्हा का पुत्र है, जबकि हर्ष के पिता फौजी हैं. जानकारी के अनुसार, सत्यम, हर्ष, सूरज पाठक और बिंदेश्वर नाग (सभी मोहनाटोली चुंआटोली निवासी) नहाने गये थे. इसी दौरान चारों गहरे पानी में चले गये. सूरज और बिंदेश्वर नाग किसी तरह बच निकले.

सभी युवकों की उम्र 16-17 वर्ष के बीच है.सत्यम खूंटी के डीएवी स्कूल में प्लस टू का विद्यार्थी है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ प्रणव कुमार पाल, एसडीपीओ कुलदीप कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola