ePaper

Winter Weight Loss Soup Recipes : सर्दियों में वजन घटाने के लिए 5 जादुई सूप रेसिपी

Updated at : 06 Dec 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Weight Loss Soup Recipes : सर्दियों में वजन घटाने के लिए 5 जादुई सूप रेसिपी

Winter Weight Loss Soup Recipes

Winter Weight Loss Soup Recipes : सर्दियों में वजन घटाने के लिए 5 सबसे हेल्दी और मैजिकल सूप रेसिपी देखें. हाई-प्रोटीन लो-कैलोरी सूप से पाएं फ्लैट टमी.

विज्ञापन

Winter Weight Loss Soup Recipes : सर्दियों के मौसम में खाना कम खाकर वजन कम करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है.इसका कारण यह है कि सर्दियों में हर किसी को गरमा गरम और तला-भुना खाने का मन करता है जिससे हमारा वेट लॉस प्लान पटरी से उतर जाता है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है.आज हम आपको कुछ ऐसे गरमा गरम जादुई सूप रेसिपी के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं.सूप में कैलोरी कम और फाइबर ज़्यादा पाया जाता है.

सर्दियों में वजन घटाने के लिए 5 जादुई सूप रेसिपी

मैजिकल वेजिटेबल ब्रोथ सूप

सामग्री: गाजर, पत्तागोभी, प्याज, सेलेरी, हल्दी, काली मिर्च
फायदा: यह कम कैलोरी वाला सूप शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है.

प्रोटीन रिच मूंग दाल सूप

सामग्री: हरी मूंग दाल, टमाटर, अदरक, पालक
फायदा: इसमें भरपूर प्रोटीन होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और भूख कम लगती है.

लेमन कोरिएंडर मशरूम सूप

सामग्री: मशरूम, नींबू का रस, धनिया पत्ती, थोड़ा कॉर्न
फायदा: मशरूम लो-कार्ब और fat-free होता है। नींबू फैट बर्निंग में मदद करता है और स्वाद ताजा बनाता है.

भुना हुआ टमाटर और चुकंदर सूप

सामग्री: भुने टमाटर, चुकंदर, लहसुन, थोड़ा जैतून का तेल
फायदा: चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा देता है. इसका रंग भी बहुत सुंदर होता है.

पालक और ओट्स क्रीम-लेस सूप

सामग्री: पालक, ओट्स, कम-फैट दूध या पानी
फायदा: ओट्स फाइबर देता है और सूप को नेचुरल क्रीमी बनाता है वो भी बिना क्रीम के.

Also Read : Masala Makhana Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक

Also Read : Moong Dal Kadhi Recipe: सर्दियों में बनाये गरमा-गरम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल कढ़ी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola