ePaper

खूंटी पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

Updated at : 16 Jun 2017 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खूंटी : खूंटी पुलिस व सीआरपीएफ ने डिगरी (पेटीगड़ा) जंगल में भाकपा (माओवादी) द्वारा भारी मात्रा में एकत्र किये गये विस्फोटक पदार्थ को छापामारीकर जब्त किया है. इसे पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिए रखा गया था. सूचना पर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा एवं सीआरपीएफ 94 बटालियन के कमांडेंट राजकुमार से विचार-विमर्श कर एक […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस व सीआरपीएफ ने डिगरी (पेटीगड़ा) जंगल में भाकपा (माओवादी) द्वारा भारी मात्रा में एकत्र किये गये विस्फोटक पदार्थ को छापामारीकर जब्त किया है. इसे पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिए रखा गया था. सूचना पर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा एवं सीआरपीएफ 94 बटालियन के कमांडेंट राजकुमार से विचार-विमर्श कर एक अभियान टीम का गठन किया. जिला पुलिस व सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त छापामारी एवं तलाश की गयी.

बरामद विस्फोटक में 109 पीस जिलेटीन, 66 पीस डेटोनेटर, एक किलोग्राम गन पाउडर, छह किलोग्राम का एक लोहा का टुकड़ा जब्त किया गया है. छापामारी दल में सीआरपीएफ के सहायक समदेष्टा मुकेश कुमार, रनिया के थाना प्रभारी विनोद राम, रनिया के सहायक अवर निरीक्षक ओम प्रकाश प्रसाद एवं सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola