प्रखंड समन्वयक को डीडीसी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड समन्वयक को डीडीसी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

प्रखंड समन्वयक पद पर चयनित तोरपा निवासी प्रियंका तोपनो को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए प्रखंड समन्वयक पद पर चयनित तोरपा निवासी प्रियंका तोपनो को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया. डीडीसी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है. इसका उद्देश्य पात्र लाभुकों को आवास उपलब्ध कराना है. उन्होंने अभ्यर्थी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय योगदान देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola