भाजपा का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

Updated:
विज्ञापन
भाजपा का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

खूंटी ग्रामीण मंडल की दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को मारंगहादा मंडल, खूंटी नगर मंडल और खूंटी ग्रामीण मंडल की दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई. कार्यशाला में तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद कुमार उपस्थित थे. कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया. कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर अरुण चंद्र गुप्ता ने बूथ प्रबंधन और मन की बात की जानकारी दी. दीपक तिग्गा, लक्ष्मी बाखला, संतोष त्रिपाठी ने भी विभिन्न विषयों की जानकारी दी. मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, खूंटी ग्रामीण अध्यक्ष रुकमिला सारू, मारंगहादा मंडल अध्यक्ष मुचिराय मुंडा, सुदर्शन भोक्ता, बासमती देवी, साकेत कुमार, विक्की राम, सीताराम सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola