जमशेदपुर से दुमका तक, स्काईडाइविंग फेस्टिवल से झारखंड पर्यटन में बना रहा पहचान

झारखंड में स्काईडाइविंग फेस्टिवल, फोटो- प्रभात खबर
Skydiving in Jharkhand: झारखंड एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बन रहा है. 2026 में राज्य सरकार ने स्काईडाइविंग फेस्टिवल को जमशेदपुर से बढ़ाकर दुमका तक विस्तारित किया है. 21-29 मार्च जमशेदपुर और 31 मार्च-7 अप्रैल दुमका में आयोजन होगा. Skyhigh India के सहयोग से हो रहा यह फेस्टिवल पर्यटन और रोमांचक खेलों को नई पहचान देगा.
Skydiving in Jharkhand: झारखंड राज्य तेजी से एडवेंचर टूरिज्म के एक उभरते केंद्र के रूप में सामने आ रहा है. साल 2026 में झारखंड सरकार ने अपने प्रमुख स्काईडाइविंग फेस्टिवल को बहु-शहरी आयोजन के रूप में विस्तारित किया है. यह रणनीतिक पहल राज्य के पर्यटन पोर्टफोलियो को विविध बनाने और देश-विदेश के नए पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
पिछले साल के सफल आयोजन, जो केवल Jamshedpur तक सीमित था, के आधार पर इस बार फेस्टिवल का विस्तार Dumka तक किया गया है. 21 से 29 मार्च के बीच आयोजित जमशेदपुर चरण में उत्साहजनक भागीदारी देखनेको मिली, जहां प्रतिभागियों ने शहर केअनोखे परिदृश्य के बीच स्काईडाइविंग का रोमांच अनुभव किया. इसके बाद यह फेस्टिवल 31 मार्च से 7 अप्रैल तक दमका में आयोजित किया जाएगा.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगातार झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर एक मजबूत और भविष्य उन्मुख पर्यटन तंत्र विकसित करने पर जोर दिया है. इस पहल को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में गति मिली है, जिनके प्रयासों से राज्य में अनुभव आधारित पर्यटन के नए आयाम खुले हैं. यह फेस्टिवल Skyhigh India के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो भारत की एकमात्र समर्पित नागरिक स्काईडाइविंग कंपनी है, जिसकी स्थापना 2016 में हुई थी.
Skyhigh India देश का एकमात्र फुल-टाइम कमर्शियल स्काईडाइविंग ड्रॉपज़ोन संचालित करती है, जिसे यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन (USPA) द्वारा मान्यता प्राप्त है- जो सुरक्षा और संचालन के वैश्विक मानकों का प्रतीक है. इसका स्थायी बेस Narnaul मेंस्थित है, जो दिल्ली हवाई अड्डे से लगभग दो घंटेकी दरी पर है, जहां से यह सालभर संचालन करती है.
स्थापना के बाद से अब तक कंपनी 12,500 से अधिक स्काईडाइव सफलतापूर्वक संचालित कर चुकी है, जिनमें सभी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया गया है. अपने 10 वें वर्ष में Skyhigh India ने 100% सुरक्षा रिकॉर्ड बनाए रखा है, जो इसकी प्रतिबद्धता, प्रशिक्षण और पेशेवर उत्कृष्टता को दर्शाता है. Skyhigh India का नेतृत्व संस्थापक Rudra Bhanu Solanki कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में इस खेल को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके साथ सह-संस्थापक Digvijay Singh हैं, जिन्होंने कंपनी के विस्तार और संचालन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
Tata Steel का धन्यवाद करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- “टाटा स्टील नेसोनारी एयरपोर्टपर लगातार दूसरे साल स्काईडाइविंग फेस्टिवल का आयोजन कर खेलों के प्रोत्साहन में अपनी नेतृत्व भूमिका को फिर से साबित किया है. यह पहल पारंपरिक खेलों से आगे बढ़कर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे जमशेदपुर एक उभरते हुए हाई-एड्रेनालिन स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




