पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 8:01 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. थाना क्षेत्र के तरणी गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. थाना क्षेत्र के तरणी गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गयीं. पीड़िता ने महिला थाने में दिये आवेदन में बताया है कि उसके पति अक्सर उसके साथ विवाद करता है. मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है. हाल ही में हुए विवाद में पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इधर, पुलिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola