सीवान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 278 कार्यपालक सहायकों का सामूहिक तबादला

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय सिवान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : जिला पंचायत कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में कार्यरत 278 कार्यपालक सहायकों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर पंचायत व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.

विज्ञापन

Siwan News : (विवेक कुमार सिंह) जिला पंचायत कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में कार्यरत 278 कार्यपालक सहायकों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर पंचायत व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.

विज्ञापन

डीएम ने जारी किया तबादला आदेश

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी सहायकों को नई पंचायतों या प्रखंडों में पदस्थापित किया है. साथ ही बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को 10 जून तक योगदान सुनिश्चित कराया जाए.

समय सीमा के बाद स्वतः विरमित माने जाएंगे कर्मचारी

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि तक योगदान नहीं देने की स्थिति में संबंधित कर्मी 11 जून से स्वतः विरमित माने जाएंगे.

पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता का दावा

प्रशासन का मानना है कि इस बड़े पैमाने पर तबादले से पंचायत स्तर पर कार्यो में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ेगी. आदेश के बाद कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है और नई तैनाती को लेकर गतिविधियां बढ़ गई हैं.

Also Read : हाजीपुर में जेसीबी से सड़क उखाड़ने के मामले पर बुलाई गई महापंचायत, मुखिया ने की अध्यक्षता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन