गोपालगंज में पूर्व सरपंच के पुत्र की चाकू गोदकर हत्या, शव चौर से बरामद

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: Former Sarpanch's son stabbed to death in Gopalganj

रोते विलखते परिजन

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के हथुआ थाना इलाके के सोहागपुर गांव में पूर्व सरपंच कपिल देव राम के 24 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार की चाकू गोदकर हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है. युवक का शव सोमवार सुबह बगरा चौर से बरामद किया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News : (अशोक कुमार मिश्र) गोपालगंज जिले के हथुआ थाना इलाके के सोहागपुर गांव में पूर्व सरपंच कपिल देव राम के 24 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार की चाकू गोदकर हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है. युवक का शव सोमवार सुबह बगरा चवर से बरामद किया गया.

रविवार शाम से था लापता

परिजनों के अनुसार अनीश कुमार रविवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया. सोमवार सुबह उसका शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया.

मोबाइल से भेजा गया संदिग्ध मैसेज

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद युवक के मोबाइल से घर पर संदेश भेजा गया, जिससे मामले को गुमराह करने की कोशिश की गई.

परिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

मृतक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और परिवार में सबसे छोटा था. हत्या के पीछे पूर्व विवाद और आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है.

Also Read : सीवान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 278 कार्यपालक सहायकों का सामूहिक तबादला

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन