बारिश से लोगों को मिली राहत, किसानों के खिल उठे चेहरे

प्रखंड में मंगलवार दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ हुई बारिश से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली.
नाला. प्रखंड में मंगलवार दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ हुई बारिश से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली. वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे. भारी बारिश से खेतों में पानी भर गया. उमस भरी गर्मी एवं तापमान में वृद्धि से लोग परेशानी में थे. लोग अपने-अपने घरों में दुबक कर रहने के लिए मजबूर थे. शनिवार को भी भारी बारिश व सोमवार को भी हुई. इस बारिश के बाद पशु-पक्षियों को भी राहत मिली है. इस बारिश से किसानों में अब आस जगने लगी है कि अब समय समय पर बारिश होगी. खरीफ की खेती के हल-बैल तैयार कर रहे हैं. वहीं खेतों में बिचड़ा डालने के लिए तैयारी में जुट गये हैं. बारिश एवं हवा के कारण बिजली की आंख-मिचौली जारी है. बिजली कटने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. झमाझम बारिश होने से किसानों में खुशी फतेहपुर. प्रखंड में सोमवार दोपहर बाद करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई. बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी छा गयी. वहीं दूसरी ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली. किसान शंकर महतो, बाबूश्वर हेंब्रम, प्रमोद महतो आदि ने बताया कि बारिश होने से अब हमलोग धान का बीज डालने के लिए मिट्टी तैयार करेंगे. यदि मिट्टी ठीक से तैयार हो जाता है तो बीज भी अच्छा होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




