भीषण गर्मी में पेयजल की करें समुचित व्यवस्था : स्पीकर

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 25 May 2026 8:26 PM

विज्ञापन

फतेहपुर. झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

फतेहपुर. झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने राज्य के सभी उपायुक्तों को जनहित में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे. विस अध्यक्ष ने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करें. जिन क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करें. खराब पड़े चापानलों की शीघ्र मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया है. कहा कि प्रशासनिक अधिकारी मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई करें, ताकि गर्मी से लोगों को राहत मिल सके. कहा कि “जनहित सर्वोपरि है” और आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola