रथयात्रा के दिन शराबबंदी और मांस-मछली बिक्री पर रोक

Updated:
विज्ञापन
रथयात्रा के दिन शराबबंदी और मांस-मछली बिक्री पर रोक

01 संबोधित करते एसडीपीओ किशोर तिर्की व अन्य | Prabhat Khabar Network

कुंडहित में रथयात्रा मेले को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। मेले के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

विज्ञापन

कुंडहित. रथयात्रा मेला का आयोजन 16 जुलाई को होगा. शनिवार को कुंडहित थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने की. बैठक में नाला एसडीपीओ किशोर तिर्की, जिप सदस्य रीना मंडल, प्रमुख रामकिशोर मुर्मू उपस्थित थे. बैठक में रथयात्रा के मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि मेले के दौरान दोपहर तीन बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगती है, इसलिए छोटे वाहनों के आवागमन के लिए नहर मार्ग का उपयोग कराया जाए. मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. बैठक में मेले के दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, मांस-मछली की बिक्री को रोकने तथा रथ के गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठी. एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि रथयात्रा क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है. कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. उन्होंने आम नागरिकों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. बैठक को थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने भी संबोधित किया. मौके पर पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, अरुण कुमार यादव, पूर्णिमा धर, रफीक हुसैन, अभय सिंह, अशोक दत्त, कुंदन गोस्वामी, उत्तम पाल, आनंद दास, दामोदर फौजदार, शक्ति माजी, निमाई सेन, टिंकू अली आदि थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola