जनगणना कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए : डीसी
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 25 May 2026 8:08 PM
जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने जनगणना 2027 प्रथम चरण में 16 मई से 14 जून तक चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की.
संवाददाता, जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने जनगणना 2027 प्रथम चरण में 16 मई से 14 जून तक चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की. डीसी ने सभी 08 चार्ज अंतर्गत कुल एचएलबी में पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने जनगणना से जुड़े कार्यों की अद्यतन स्थिति, क्षेत्रवार प्रगति व गणना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा कर जानकारी ली. उन्होंने सभी चार्ज को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि जनगणना भारत सरकार की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने प्रगणकों को प्रतिदिन संग्रह किए जा रहे डेटा उसी दिन ऑनलाइन ऐप में प्रविष्टि करने का निर्देश दिया. कहा कि जनगणना कार्य पूरी तरह से त्रुटिरहित एवं पारदर्शी होनी चाहिए. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










