सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचायें : डीसी

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 25 May 2026 8:18 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में ग्रामीण विकास, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, भवन निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, आपूर्ति, नगर निकाय, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास, पर्यटन एवं खेलकूद विभाग के कार्यों पर चर्चा हुई. डीसी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत योग्य लोगों तक हर हाल में पहुंचायें. कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक के दौरान रानीडीह में स्टेडियम निर्माण, जल निकायों की गणना, अजय मुख्य नहर में बिजली पोल शिफ्टिंग, आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था एवं पेयजल समस्या पर भी चर्चा हुई. उन्हाेंने सभी आवासीय विद्यालयों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके अलावा आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने, पेंशन योजना के लाभुकों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने तथा खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया. नगर पंचायत जामताड़ा में अपशिष्ट प्रबंधन व निष्पादन यूनिट के लिए सुपायडीह में चिह्नित जमीन पर कार्यान्वयन करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola