प्रभारी एमओ ने की पीडीएस दुकानों से खाद्यान्न वितरण की जांच

Updated at : 13 Jun 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभारी एमओ ने की पीडीएस दुकानों से खाद्यान्न वितरण की जांच

सीओ सह प्रभारी एमओ अविश्वर मुर्मू ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. सीओ सह प्रभारी एमओ अविश्वर मुर्मू ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. लाभुकों में समय पर खाद्यान्न गेहूं, चावल, नमक, चना दाल आदि का वितरण हो रहा है या नहीं इसकी जांच की. उन्होंने चाकरी गांव के तीन दुकानदार अन्नपूर्णा एसएचजी, मां तारा एसएचजी, पियालसोला (केलाही), महिला एसएचजी केवटजाली तथा सिउलीबाड़ी के तीन दुकानदार सागर मंडल, मेघनाथ माझी एवं माधव मंडल की दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान एक दुकान बंद मिले. शेष खुली थी, जिसमें खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था. कुछ दुकानदारों का वितरण प्रतिशत औसत से कम था, सूचना पट्ट नहीं था, सूचना पट्ट में खाद्यान्न का विवरण नहीं लिखा था, स्टॉक पंजी भी नहीं दिखाया था. उन्होंने ऐसे दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. मौके पर कार्यालय कर्मी सुनील कुमार महतो आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola