एक से पांच जून तक चलेगा स्वच्छ गांव अभियान : डीडीसी

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 8:46 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. डीडीसी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान " को लेकर गूगल मीट के माध्यम से बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीडीसी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान ” को लेकर गूगल मीट के माध्यम से बैठक हुई. डीडीसी ने कहा किग्राम पंचायत स्तर पर 1-5 जून तक “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान ” व 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा आयोजन का निर्णय का लिया गया है. इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्लीन एवं ग्रीन विलेज रखा गया है. 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ठोस और प्लास्टिक कचड़ा प्रबंधन, जल संरक्षण और सुरक्षित स्वच्छता पद्धतियों के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया जाना है. 1-5 जून तक ग्राम पंचायतों में “एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान चलाया जायेगा. अपने पंचायत क्षेत्रों में कम से कम पांच-पांच (फलदार/छायादार) पौधरोपण करते हुए फोटोग्राफ उपलब्ध कराया जाना है. 05 जून को ग्राम सभा की कार्यवाही एवं फोटोग्राफ विभागीय पोर्टल (पंचायत निर्णय एप) पर अपलोड करने होंगे. मौके पर डीपीआरओ पंकज कुमार रवि, ईई, पीएचईडी अनूप कुमार महतो सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola