पाकुड़ में स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान आज से

पाकुड़. जिले में 01 जून से 05 जून तक चलने वाले “स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु ” अभियान को लेकर सोमवार को जिलास्तरीय जूम मीटिंग हुई.
पाकुड़. जिले में 01 जून से 05 जून तक चलने वाले “स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु ” अभियान को लेकर सोमवार को जिलास्तरीय जूम मीटिंग हुई. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के नोडल अफसर अरविंद कुमार लाल ने की. डीडीसी ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप स्थानीय निकायों की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचाना आवश्यक है. डीपीआरओ प्रीतिलता मुर्मू ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं. सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से जिले को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है. बैठक में जानकारी दी गयी 02 जून को स्थल भ्रमण, सत्यापन एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मूल्यांकन, 03 जून को ग्रामीणों के साथ परामर्श बैठक एवं बल्क वेस्ट जेनरेटर की पहचान, 04 जून को स्वच्छता श्रमदान एवं हरित ग्राम अभियान तथा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्रामसभा सह जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह एवं जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जानकारी दी. बैठक में सभी बीडीओ, बीपीआरओ, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, मुखिया आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










