ePaper

भाजयुमो के कार्यकर्ता आज निकालेंगे मशाल जुलूस

Updated at : 20 Aug 2024 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
भाजयुमो के कार्यकर्ता आज निकालेंगे मशाल जुलूस

भाजयुमो के नेतृत्व में बुधवार को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. शहर के सुभाष चौक से शाम पांच बजे जुलूस निकाला जायेगा.

विज्ञापन

जामताड़ा. भाजयुमो के नेतृत्व में बुधवार को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. शहर के सुभाष चौक से शाम पांच बजे जुलूस निकाला जायेगा. यह जानकारी मीडिया प्रभारी आभा आर्या व सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत ने संयुक्त रूप प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. बताया कि राज्य में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है. हेमंत सरकार की पूरी तरह से निरंकुश सरकार है. पिछले चुनावी घोषणा पत्र में हेमंत सोरेन ने कहा था कि हर साल 5 लाख लोगों को नौकरी दी जायेगी और बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा. परंतु युवाओं को ना तो नौकरी दी गयी और ना ही बेरोजगारी भत्ता दिया गया. इससे पूरे राज्य के युवा आक्रोशित हैं. इसी निमित 23 अगस्त को रांची के मोहराबदी मैदान में युवाओं की ओर से आक्रोश रैली की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola