एइ ने की सड़क निर्माण में गड़बड़ी की जांच, बदला गाय सरिया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 7:29 PM
मुरलीपहाड़ी से ईदगाह मोड़ तक सड़क बन रही है. अनियमितता की शिकायत की जांच गुरुवार को पीएचइडी के एइ राहुल कुमार ने की.
जामताड़ा. नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी से ईदगाह मोड़ तक सड़क बन रही है. इसमें अनियमितता की शिकायत की जांच गुरुवार को पीएचइडी के एइ राहुल कुमार ने की. विदित हो कि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की थी. इस खबर को प्रभात खबर ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. यह खबर प्रकाशन होने के 24 घंटे के भीतर जांच हुई. जांच के क्रम में कुछ सरिया बिना एप्रूवल कंपनी के पाये गये, जिन्हें एइ के निर्देश पर तुरंत बदल दिया गया. मौके से ही एइ ने संवेदक को तय मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया है. छड़ को बदलने के बाद पुनः अप्रूव कंपनी का छड़ लगाया गया. पीएचइडी के सहायक अभियंता राहुल कुमार ने कहा कि अखबार के माध्यम से यह जानकारी मिली कि ग्रामीणों की यह शिकायत है कि निर्माण में लोकल सरिया का उपयोग किया जा रहा है, जिसको लेकर जांच की. कुछ सरिया था जिसे हटा दिया गया. वहीं संवेदक को सख्त चेतावनी दी गयी है कि किसी भी सूरत में तय मानक के साथ छेड़छाड़ ना हो. कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानक के अनुरूप ही होगा. ग्रामीणों की जो भी शिकायत थी, उसे ठीक करा दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










