नाजीर को हटाने का निर्देश

Published at :31 Jan 2014 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
नाजीर को हटाने का निर्देश

रोकड़ बही में मिली गलतियां दिया सुधार करने का निर्देश फतेहपुर : जामताड़ा उपायुक्त चंद्रशेखर ने बुधवार को फतेहपुर प्रखंड, अंचल व आंगनबाड़ी केंद्रों को निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में केस बुक अनुपालन पंजी, जन शिकायत पंजी, अनुक्रमिक संचिका, इंदिरा आवास, सिदो- कान्हू आवास, मनरेगा सहित अन्य की जांच की. इस दौरान रोकड़ बही […]

विज्ञापन

रोकड़ बही में मिली गलतियां

दिया सुधार करने का निर्देश

फतेहपुर : जामताड़ा उपायुक्त चंद्रशेखर ने बुधवार को फतेहपुर प्रखंड, अंचल व आंगनबाड़ी केंद्रों को निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में केस बुक अनुपालन पंजी, जन शिकायत पंजी, अनुक्रमिक संचिका, इंदिरा आवास, सिदो- कान्हू आवास, मनरेगा सहित अन्य की जांच की. इस दौरान रोकड़ बही संधारण सही नहीं रहने से प्रधान सहायक ज्ञानी मिश्र को फटकार लगायी और उन्हें कर्म पुस्तिका में 10 दिन के अंदर रजिस्टर मेंटन करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास योजना में रजिस्टर क्लोज करने के पूर्व अभिलेख से फाइल फोटो पंचायत सचिव के प्रमाण के साथ लगायें. साथ ही रोकड़ केस बुक सही नहीं रहने के कारण डीसी चंद्रशेखर ने बीडीओ को नाजिर को हटाने का निर्देश दिया. वहीं अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए केस बुक जांच की, जो सही पाया.

साथ ही जमीन संबंधी भू राजस्व प्रतिवेदन में कमी पाया. उन्होंने फसल कटनी प्रमाण पंजी रखने, राजस्व बकायादारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा डीसी श्री चंद्रशेखर ने आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की. उन्होंने सेविका व सुपरवाइजर को एमटीसी भेजने का निर्देश दिया. मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीशी, एलआरडीसी सरीता दास, बीडीओ जितेंद्र यादव, सीआइ आसुतोष सिंह, बीपीओ पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola