विद्यालय में अनुशासन बनाये रखने की दिलाई गयी शपथ

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने के लिए छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पीएम केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद् अलंकरण समारोह का आयोजन संवाददाता, जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने के लिए छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया. उन्होंने छात्र परिषद के विद्यार्थियों को कैप पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें उत्तरदायित्व ध्वज प्रदान किया. विद्यालय छात्र परिषद में विभिन्न पदों पर चयनित विद्यार्थियों में विद्यालय कप्तान (बालक) देव मंडल, कक्षा 12 अ एवं विद्यालय कप्तान (बालिका) स्तुति पांडेय, कक्षा 12 ब शामिल रहे. खेल कप्तान (बालक) आर्य नारायण, कक्षा 12 अ तथा खेल कप्तान (बालिका) भावना, कक्षा 12 अ को भी दायित्व सौंपा. शिवाजी सदन के कप्तान (बालक) सजल मंडल, कक्षा 12 अ एवं कप्तान (बालिका) अभिप्रिया बिश्वास, कक्षा 12 ब नियुक्त किए गए. टैगोर सदन के कप्तान (बालक) आकाश माझी, कक्षा 12 अ एवं कप्तान (बालिका) किरण सोरेन, कक्षा 12 अ को जिम्मेदारी प्रदान की. अशोका सदन के कप्तान (बालक) सचिन मंडल, कक्षा 12 अ एवं कप्तान (बालिका) चाहत अग्रवाल, कक्षा 12 ब को दायित्व सौंपा. वहीं रमन सदन के कप्तान (बालक) हर्षित पंडित, कक्षा 12 ब एवं कप्तान (बालिका ) श्रेया कुमारी, कक्षा 12 ब को भी सम्मानपूर्वक पदभार ग्रहण कराया गया. विद्यालय कप्तान ने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को विद्यालय के नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मंगल मरांडी ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह, वरिष्ठ शिक्षक राम स्वरूप पंडित, पवनित कुमार, नीना, प्रियांशी जयसवाल, स्नेहलता साव सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola