नारायण के हत्यारे को मिले फांसी : माधव

कुंडहित : झाविमो नेता माधव चंद्र ने फतेहपुर के भुरूंडीहा निवासी नारायण चंद्र मंडल के हत्यारे को फांसी देने की मांग की है. महतो ने कुंडहित में पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा कि जामताड़ा जिले में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. दिन-दहाड़े जामताड़ा बस स्टैंड से नारायण चंद्र मंडल […]
कुंडहित : झाविमो नेता माधव चंद्र ने फतेहपुर के भुरूंडीहा निवासी नारायण चंद्र मंडल के हत्यारे को फांसी देने की मांग की है. महतो ने कुंडहित में पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा कि जामताड़ा जिले में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.
दिन-दहाड़े जामताड़ा बस स्टैंड से नारायण चंद्र मंडल का अपहरण कर लिया गया और उसकी हत्या कर निरसा में फेंक दिया गया. महतो ने कहा कि हेमंत राज में खुलेआम अपराधियों द्वारा कानून का माखौल उड़ाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है.
उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, ऐसे में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










