स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही हैं कैंप

कुंडहित : तुलसीचक गांव एवं पहाड़िया टोला में अब डायरिया नियंत्रित है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं सहिया का दल रविवार से ही कैंप कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव में कैंप करने से डायरिया मरीजों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. मोनिका पाल 46 वर्ष, विद्युत चौधरी 13 वर्ष ने बताया […]
कुंडहित : तुलसीचक गांव एवं पहाड़िया टोला में अब डायरिया नियंत्रित है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं सहिया का दल रविवार से ही कैंप कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव में कैंप करने से डायरिया मरीजों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. मोनिका पाल 46 वर्ष, विद्युत चौधरी 13 वर्ष ने बताया कि मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं. सिर्फ बुखार है. सहियाओं के द्वारा सभी कुआं में बिलीचिंग पाउडर डाल दिया गया.
गंदे पानी एवं नाली में भी बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है. प्रभारी प्रमुख नोनी चुड़ा चौधरी ने कहा कि अब स्थिति ठीक है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य कैंप को एक माह तक लगाने की मांग की है. सहियाओं द्वारा गांव के एक-एक घर में जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










