देश में ही हैं राष्ट्र विरोधी : अर्जुन

Published at :20 Dec 2013 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
देश में ही हैं राष्ट्र विरोधी : अर्जुन

जामताड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत किया. इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में ही देश विरोधी बैठे हुए है. हम बाहर के लोगों से तो लड़ सकते है लेकिन जो हमारे घर में बैठ कर विभीषण […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत किया. इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में ही देश विरोधी बैठे हुए है. हम बाहर के लोगों से तो लड़ सकते है लेकिन जो हमारे घर में बैठ कर विभीषण का काम कर रहे है उससे कैसे लड़े.

लेकिन भाजपा ने इस बार निर्णय लिया है कि हम अपने घर के विभीषणों को भगा कर ही दम लेंगे. मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के युवाओं के साथ घोर अन्याय किया है.

आज हमारे देश में युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी के बारे में कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा. कभी ये नीति निर्धारण नहीं किया की बेरोजगार युवकों को किस प्रकार रोजगार मुहैया करवायी जाये. उन्होंने कहा की कांग्रेस सिर्फ भेद भाव की नीति की राजनीति कर रही है. इस सरकार में किसी का भला नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा की हम नयी सोच और नयी उम्मीद के साथ इस बार सरकार बनायेंगे.

ये थे उपस्थित

मौके पर राष्ट्रीय सचिव लुइस मरांडी, अनंत ओझा, नाला विधायक सत्यानंद झा, जामा पूर्व विधायक सुनील सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल, जिला अध्यक्ष सुरेश राय, पप्पु मंडल, मदन महतो, बेवी सरकार, बबीता झा, सोमनाथ सिंह, संतन मिश्र, बालमुकंद रविदास, प्रो मुरारी भूषण सिंह, मोहन शर्मा, सुबल सिंह, कृष्णा महतो, विष्णु मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola