शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी

Published at :15 Dec 2013 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी

जामताड़ा : शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. यह बातें एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को शहर के एडवर्डस इंगलिश स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कही. श्री सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, एसडीजेएम चौधरी, एहसान […]

विज्ञापन

जामताड़ा : शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. यह बातें एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को शहर के एडवर्डस इंगलिश स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कही.

श्री सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, एसडीजेएम चौधरी, एहसान मोईज भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि खेल कैरियर के रूप में भी बेहतर विकल्प है.

खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपनी पहचान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना सकते हैं. उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी विद्यालय का नाम रोशन करने के लिये बच्चों को प्रेरित किया.

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एंथोनी रेस एवं सचिव देवाशीष गुहा ने अतिथियों का स्वागत किया गया. स्कूल के वार्षिक खेल कूद पर बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीएन खान, प्रदीप भैया, एके प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola