विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए महिलाएं हुईं एकजुट

Published at :12 Dec 2013 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए महिलाएं हुईं एकजुट

जामताड़ा : स्थानीय किसान भवन में भाजपा महिला मोरचा की एक दिवसीय बैठक बुधवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बबीता झा ने करते हुए कहा कि बैठक का उद्देश्य 29 दिसंबर को रांची में नरेंद्र मोदी के आगमन को सफल बनाना है. उन्होंने कहा की पूरे देश में भाजपा की लहर है. जनता […]

विज्ञापन

जामताड़ा : स्थानीय किसान भवन में भाजपा महिला मोरचा की एक दिवसीय बैठक बुधवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बबीता झा ने करते हुए कहा कि बैठक का उद्देश्य 29 दिसंबर को रांची में नरेंद्र मोदी के आगमन को सफल बनाना है. उन्होंने कहा की पूरे देश में भाजपा की लहर है.

जनता कांग्रेस से ऊब चुकी है. जिसका नमूना चार राज्यों के परिणामों में दिखायी दे रहा है. महामंत्री नीना शर्मा ने मंच संचालन करते हुए कहा की महिलाओं को आज मौका मिला है कि हम भी देश को एक बेहतर नेता दे. जिसके लिए विजय संकल्प रैली में हिस्सा लेकर उन्हें अपना समर्थन दें. उन्होंने कहा की इसके लिए जनसंर्पक अभियान चलाया जायेगा.

जिसमें 50-50 महिलाओं की टोली बना कर घर-घर जाना है. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, अनूप पांडे, मोनिका शर्मा, अष्टमी मजूमदार, बेबी सरकार, शारदा देवी, सबीता कुमारी, संजना देवी, मुन्नी देवी, अंजनी देवी, कंचन राम, मनोरंजन दे, राहुल कुमार राजू मिर्धा, रमावती ओझा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola