जामताड़ा से कपड़ा व्यवसायी लापता

Published at :08 Dec 2013 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा से कपड़ा व्यवसायी लापता

अपहरण की आशंका जामताड़ा : जामताड़ा के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी नरेश सोनी शनिवार की सुबह 10 बजे से लापता है. परिजन व लोग अपहरण की आशंका जता रहे हैं. नरेश के साथ पहले कुछ लोगों ने मारपीट व छिनतई भी की. इसके बाद वे लापता हैं. इस संबंध में उसके पुत्र जीतू सोनी ने जामताड़ा […]

विज्ञापन

अपहरण की आशंका

जामताड़ा : जामताड़ा के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी नरेश सोनी शनिवार की सुबह 10 बजे से लापता है. परिजन लोग अपहरण की आशंका जता रहे हैं. नरेश के साथ पहले कुछ लोगों ने मारपीट छिनतई भी की. इसके बाद वे लापता हैं. इस संबंध में उसके पुत्र जीतू सोनी ने जामताड़ा थाने में आवेदन देकर पिता के गायब होने की सूचना दी है.

आवेदन में कहा गया है कि नरेश सोनी ने रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घरवालों को मोबाइल पर सूचना दी कि उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है. इसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया. अचानक मोबाइल बंद हो जाने से घरवाले परेशान हैं.

जामताड़ा में है रेडीमेड दुकान : नरेश सोनी मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई का रहने वाला है तथा जामताड़ा में रेडीमेड कपड़ा का दुकान चलाता है. पुलिस ने बताया कि नरेश सोनी आज सुबह 10 बजे घर से दुकान जाने के लिए निकला. मिहिजाम से जामताड़ा के बीच उसके साथ मारपीट होने की बात घर वालों को फोन कर बताया और मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया.

पुलिस ने बताया कि नरेश सोनी के घर वालों से पूछताछ में बताया वह घर से मात्र 100 रुपये लेकर निकलता था. उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है. अब तक नरेश सोनी घर नहीं लौटा है. पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola