विद्यालय स्तर पर तैयार हो बजट

जामताड़ा : जिला शिक्षा अधीक्षक झब्बु पंडित ने सर्व शिक्षा अभियान सभागार में बजट 2016-17 की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक की. मौके पर उन्होंने आदेश दिया कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालय का बजट तैयार कर विभाग को उपलब्ध करायें. ताकि विकास का कार्य किया जा सके. समय पर यदि बजट […]
जामताड़ा : जिला शिक्षा अधीक्षक झब्बु पंडित ने सर्व शिक्षा अभियान सभागार में बजट 2016-17 की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक की. मौके पर उन्होंने आदेश दिया कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालय का बजट तैयार कर विभाग को उपलब्ध करायें. ताकि विकास का कार्य किया जा सके. समय पर यदि बजट बना कर विभाग को उपलब्ध नहीं करवाते हैं तो कई कार्य के विकास की गति धीमी पड़ जायेगी. कहा : शिशु पंजी, यु डायस, एसडीपी, पोषक वितरण सहित अन्य सभी कार्यों का बजट बनाने का निर्देश दिया गया.
साथ ही कहा गया कि पारा शिक्षक को शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच कर रिपोर्ट शीघ्र जमा करें. विद्यालय के पठन पाठन में किसी प्रकार का बाधा ना हो. छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जाय ताकि वे जिला का नाम रोशन कर सके. मौके पर एपीओ कुमारी डोली, रविंद्र कुमार, आशोक सिन्हा, जेई उमेश प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




