नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

जामताड़ा. नेटबॉल खेल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए अब पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. झारखंड राज्य नेटबॉल प्लेयर रजिस्ट्रेशन कोऑर्डिनेटर साहिब कुमार ने बताया कि नेटबॉल खेल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए अब पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है. सभी इच्छुक खिलाड़ियों को 30 अप्रैल तक अपने पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करना होगा. बताया कि किसी भी स्तर के नेटबॉल प्रतियोगिताओं में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका नाम समय पर नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनफआई) के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज होगा. साथ ही जो खिलाड़ी वर्तमान सत्र में पंजीकृत नहीं होंगे, उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी. इस संबंध में झारखंड नेटबॉल संघ के सचिव भूपेन्द्र नाथ राम ने सभी जिला संघों को निर्देशित किया है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola