मंझलाडीह में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने कराया शांत

Updated:
विज्ञापन
मंझलाडीह में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने कराया शांत

नारायणपुर. मंझलाडीह गांव में बुधवार की देर रात धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बज रहे साउंड को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. मंझलाडीह गांव में बुधवार की देर रात धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बज रहे साउंड को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया. गांव में शांति बहाल हो गई. जानकारी के अनुसार, गांव में हरिनाम संकीर्तन चल रहा था, जिसमें साउंड सिस्टम पर भजन-कीर्तन बजाया जा रहा था. तेज आवाज को लेकर एक पक्ष के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते मामला बढ़ने लगा. दोनों समुदाय के लोग मौके पर जुट गये. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि साउंड की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आपसी बातचीत के जरिए मामला शांत कराया गया. गांव की स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola