नगर पंचायत में बस व ट्रैकर स्टैंड की हुई बंदोबस्ती

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत में बस व ट्रैकर स्टैंड की हुई बंदोबस्ती

जामताड़ा. नगर पंचायत अंतर्गत बस स्टैंड एवं ट्रैकर स्टैंड की बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत बस स्टैंड एवं ट्रैकर स्टैंड की बंदोबस्ती प्रक्रिया गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई. यह प्रक्रिया नपं के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत की देखरेख में पूरी की गयी. बंदोबस्ती के दौरान बस स्टैंड के लिए 8 लाख 71 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाई गयी, जबकि इसकी न्यूनतम बोली 4 लाख 56 हजार 775 रुपये निर्धारित थी. वहीं, ट्रैकर स्टैंड के लिए 5 लाख 30 हजार रुपये की सर्वोच्च बोली लगी, जिसकी न्यूनतम बोली 2 लाख 57 हजार 125 रुपये तय थी. दोनों ही स्टैंड की बंदोबस्ती में सत्यजीत सिंह उच्चतम बोलीदाता रहे. जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड की बंदोबस्ती में कुल तीन लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि ट्रैकर स्टैंड के लिए पांच लोगों ने बोली लगाई. बंदोबस्ती अवधि एक मई 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित है. मौके पर नगर प्रबंधक निर्मल आशीष व महफूजुर रहमान, नाजीर विवेक कुमार दे, विधि सहायक जॉनी ज्वेल टुडू, राजस्व निरीक्षक रूपेश कुमार पांडेय, विकास कुमार यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola