आपदा राहत के तहत चापाकलों की गुणवत्ता जांची गयी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

नाला : बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने मंगलवार को आपदा राहत के तहत बनाये गये चापाकल की गुणवत्ता की जांच की. इस क्रम में उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता की उपस्थिति में चापाकल को खुलवाकर बोरिंग की गहराई, केबिंग की संख्या, पाइप का प्रयोग, वाटर टेंक आदि की जांच की. इस दौरान नाला […]
विज्ञापन
नाला : बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने मंगलवार को आपदा राहत के तहत बनाये गये चापाकल की गुणवत्ता की जांच की. इस क्रम में उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता की उपस्थिति में चापाकल को खुलवाकर बोरिंग की गहराई, केबिंग की संख्या, पाइप का प्रयोग, वाटर टेंक आदि की जांच की. इस दौरान नाला डिग्री कॉलेज के छात्रावास के समीप बनाये गये चापाकल की जांच की. 80 फीट पाइप तथा 200 फीट गहराई एवं 60 फीट लंबाई पायी गयी. इसी क्रम में जीवनपुर, गोपालपुर, नाला नीचेपाडा, दलाबड, चकनयापाड़ा, मोहनपुर आदि जगहों पर गड़े चापाकलों की गुणवत्ता जांच की.
सहायक अभियंता ने बताया कि कुल 09 चापाकल आपदा राहत कोष से बनवाया गया है. बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने जांच के उपरांत जांच संतोषजनक पाने की पुष्टि की. इस जांच क्रम में बीडीओ के अलावे जीपीएस अनील कुमार, सहायक अभियंता सुभाष निगम, कनीय अभियंता एचएन शर्मा, पेयजल स्वच्छता विभाग के जेई परमेश्वर मेहता आदि उपस्थित थे.
ज्ञात हो कि जांच के दौरान छात्रावास के छात्राओ ने बीडीओ के समक्ष अपनी समस्यायें भी सुनाई. छात्राओ ने छात्रावास में बिजली, बेड, कुर्सी, टेबल नहीं उपलब्ध होने की बात कही. बीडीओ ने जल्द ही संबंधित समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




