10 टन अवैध कोयला समेत छह गिरफ्तार

Published at :04 Jan 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
10 टन अवैध कोयला समेत छह गिरफ्तार

जामताड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने रविवार को दुमका रोड स्थित रेलवे साइडिंग के निकट छापेमारी की. क्रम में 10 टन अवैध कोयला समेत 25 साइकिल व छह आरोपित को घटनास्थल से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार रेलवे साइडिंग से कोयले को चुरा कर भंडारण किया जाता है […]

विज्ञापन

जामताड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने रविवार को दुमका रोड स्थित रेलवे साइडिंग के निकट छापेमारी की. क्रम में 10 टन अवैध कोयला समेत 25 साइकिल व छह आरोपित को घटनास्थल से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार रेलवे साइडिंग से कोयले को चुरा कर भंडारण किया जाता है एवं विभिन्न साइकिलों के माध्यम से कोयले को अवैध तरीके से खपाया जाता है.

मामले में पुलिस को देखते ही संलिप्त लोग भागने लगे. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वीरू, महादेव मंडल, राजेश चार, जाबीर अंसारी, जलाउद्दीन अंसारी एवं इंताज अंसारी को खदेड़ कर पकड़ा.

नगर थाना प्रभारी ने कहा
थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले में लगभग 15 से 20 लोग शामिल थे. अन्य लोग पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए. मामले में मुख्य सरगना की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola