युवती के शव की नहीं हो सकी पहचान

शिकारीपाड़ा : चकलता गांव के पास शुक्रवार को पुलिस द्वारा बरामद किए गए 20 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. मृतक युवती के दांये हाथ पर गोदना से अंग्रेजी के अक्षर में डी लिखा है. चौकीदार विपद तारण राय ने अज्ञात युवती की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें श्री […]
शिकारीपाड़ा : चकलता गांव के पास शुक्रवार को पुलिस द्वारा बरामद किए गए 20 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. मृतक युवती के दांये हाथ पर गोदना से अंग्रेजी के अक्षर में डी लिखा है. चौकीदार विपद तारण राय ने अज्ञात युवती की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें श्री राय ने बताया कि युवती का सिर कुचला हुआ है.
थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 001/16 में भादवि की दफा 302,201,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी ने बताया कि किसी ने अन्यत्र हत्या कर चकलता गांव के पास सड़क के किनारे साक्ष्य छुपाने की नीयत से फेंक दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




