एक सप्ताह से बंद है मध्याह्न् भोजन

Published at :05 Dec 2013 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह से बंद है मध्याह्न् भोजन

कुंडहित : एक तरफ प्रशासन द्वारा निर्देश दिया जाता है कि विद्यालयों में किसी भी हालत में मध्याह्न् भोजन बंद नहीं होना चाहिए. लेकिन कुंडहित के कई विद्यालयों में स्थिति बिल्कुल उलट है. इससे बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है. आदर्श मध्य विद्यालय बालक एवं कन्या मध्य विद्यालय कुंडहित में राशि एवं चावल के […]

विज्ञापन

कुंडहित : एक तरफ प्रशासन द्वारा निर्देश दिया जाता है कि विद्यालयों में किसी भी हालत में मध्याह्न् भोजन बंद नहीं होना चाहिए. लेकिन कुंडहित के कई विद्यालयों में स्थिति बिल्कुल उलट है. इससे बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है.

आदर्श मध्य विद्यालय बालक एवं कन्या मध्य विद्यालय कुंडहित में राशि एवं चावल के अभाव में एक सप्ताह से मध्याह्न् भोजन बंद है. आदर्श मध्य विद्यालय के सचिव सपन पात्तर ने बताया कि विद्यालय में वर्ग प्रथम से अष्टम तक 498 छात्र-छात्रा है. कई महिनो से विद्यालय में चावल की कमी है. चावल के लिये बीईईओ छविलाल साह को कई बार बोला गया. श्री साह कहते हैं कि चावल आने के बाद मिल जायेगा.

लेकिन दो महीना होने को है बाजार से तीन क्विंटल चावल उधार लेकर मध्याह्न् भोजन चलाया जा रहा है. राज्यकीय कन्या विद्यालय कुंडहित के सचिव कल्याणी दे ने बताया कि विद्यालय में 253 बच्चे हैं. एक सप्ताह से चावल एवं राशि के अभाव में मध्याह्न् भोजन बंद है. इसके अलावे मध्य विद्यालय धेनुकडीह, गड़जोड़ी, गुदलूडीह, भालको, आम्बा सहित दर्जनो विद्यालय में चावल एवं राशि के अभाव में मध्याह्न् भोजन बंद है.

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला शिक्षक अधीक्षक सियावर प्रसाद ने बताया कि चावल आ गया है. राशि आया भी है लेकिन तकनीकी भूल रहने के कारण ड्राफ्ट रांची भेजा जा रहा है. वहां से आने के बाद कुंडहित बीआरसी कार्यालय भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola