अभियान में करीब 50 वाहनों की हुई जांच

Published at :30 Dec 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
अभियान में करीब 50 वाहनों की हुई जांच

जामताड़ा : एएसआइ प्रभु भूषण के नेतृत्व में शहर के बुधुडीह, बेना फाटक सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें वाहनों की डिक्की, कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी. अभियान में करीब 50 से अधिक वाहनों की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा […]

विज्ञापन

जामताड़ा : एएसआइ प्रभु भूषण के नेतृत्व में शहर के बुधुडीह, बेना फाटक सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें वाहनों की डिक्की, कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी. अभियान में करीब 50 से अधिक वाहनों की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इधर पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे दिन दोपहिया वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

वहीं फतेहपुर में भी चला वाहन जांच अभियान : फतेहपुर थाना के समक्ष रोड पर मंगलवार को पुलिस बल द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान एसआइ राजकुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. उन्होंने सैकड़ों वाहन के कागजात, हेल्मेट, लाइसेंस, डिक्की आदि की जांच की गयी. जांच अभियान को देखकर कई वाहन चालक अपने रूट बदलकर इधर-उधर भागे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola