शिक्षकों ने किया हंगामा

Published at :03 Dec 2013 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया हंगामा

कुंडहित : प्रखंड 80 प्रतिशत विद्यालयों में एमडीएम बंद होने के मामले को लेकर प्रखंड परिसर में मासिक गुरुगोष्ठी की बैठक में शिक्षकों ने हंगामा किया. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विभागीय पदाधिकारी की उदासीनता के कारण कही चावल का अभाव तो, कहीं राशि का. शिक्षकों ने इसकी सूचना बीइओ को भी दी. शिक्षकों ने […]

विज्ञापन

कुंडहित : प्रखंड 80 प्रतिशत विद्यालयों में एमडीएम बंद होने के मामले को लेकर प्रखंड परिसर में मासिक गुरुगोष्ठी की बैठक में शिक्षकों ने हंगामा किया. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विभागीय पदाधिकारी की उदासीनता के कारण कही चावल का अभाव तो, कहीं राशि का. शिक्षकों ने इसकी सूचना बीइओ को भी दी.

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि यहां शौचालय, किचन शेड व भवन की जरूरत है. पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष झंटुलाल माजी ने बीइओ से दो माह का मानदेय व बकाया एरियर भुगतान की मांग की. वही बीइओ छविलाल साहा व बीपीओ अजीत कुमार कुछ भी कहने से बचते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola