नरेंद्र मोदी के रांची आगमन को भाजपाई सफल बनाने में जुटे

जामताड़ा : 29 दिसंबर को रांची में नरेंद्र मोदी के आवागमन को लेकर भाजपा ने शनिवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष महादेव मुमरू ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश राय व महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष बबीता झा उपस्थित थे. जिला उपाध्यक्ष महादेव मुमरू ने बताया कि रांची में 29 दिसंबर को नरेंद्र मोदी […]
जामताड़ा : 29 दिसंबर को रांची में नरेंद्र मोदी के आवागमन को लेकर भाजपा ने शनिवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष महादेव मुमरू ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश राय व महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष बबीता झा उपस्थित थे.
जिला उपाध्यक्ष महादेव मुमरू ने बताया कि रांची में 29 दिसंबर को नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी में जुटे हैं.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के आगमन से आदिवासियों में खुशी का माहौल है. गुजरात में आदिवासियों के हित में जिस प्रकार से उन्होंने कार्य किया है, वह सराहनीय है. हम सभी आदिवासियों को पूरा विश्वास है कि वो झारखंड ही नहीं पूरे देश में आदिवासी के हित में जनकल्याण का कार्य जरूर करेंगे. मौके पर अर्जुन सोरेन, सोमनाथ सिंह, रमेश ओझा, निरंजन राय, अविता हांसदा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










