मजदूरों को बताये गये उनके हक व अधिकार

Published at :24 Dec 2015 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को बताये गये उनके हक व अधिकार

मिहिजाम : केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद तथा आदिवासी एवं दलित कल्याण समिति अमोई के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोवाकोला में बुधवार को आयोजित शिविर का उदघाटन चन्द्रडीपा पंचायत के मुखिया रासोमुनी सोरेन व बोर्ड के प्रमोद कुमार […]

विज्ञापन

मिहिजाम : केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद तथा आदिवासी एवं दलित कल्याण समिति अमोई के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोवाकोला में बुधवार को आयोजित शिविर का उदघाटन चन्द्रडीपा पंचायत के मुखिया रासोमुनी सोरेन व बोर्ड के प्रमोद कुमार ने किया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया ने श्रमिकों को कृषि बीमा,

उत्पादकता तथा वृक्षारोपण को लेकर विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की सलाह दी. मौके पर शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने केन्द्र सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में जारी सामाजिक सुरक्षा के तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर कहा कि जागरूकता के अभाव में श्रमिक सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं को प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं.

मौके पर कल्याण समिति के सचिव विष्णुदेव मुर्मू, अध्यक्ष मनोज हांसदा, अकबर अंसारी, अजय आनन्द मुर्मू, शशि कुमार विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र मुर्मू, पूर्व मुखिया देवीसन हांसदा, प्रशिक्षक भवानीशंकर सहित काफी संख्या में श्रमिक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola