Bettiah: एक ही घर के दो चिराग बुझे, चचेरे भाइयों की मौत से गांव में छाया मातम

Updated:
विज्ञापन

रोड एक्सीडेंट का प्रतिकात्मक फोटो

Bettiah Accident: बेतिया में शादी से लौट रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी है. हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. जानिए क्या है पूरी घटना…

विज्ञापन

Bettiah Accident: बेतिया से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां खुशियों से भरी एक रात अचानक मातम में बदल गई. शादी से लौट रहे तीन युवकों के साथ ऐसा हादसा हुआ कि पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई. दरअसल, लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर एनएच-727 के मठिया मंगुराहा चौक के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी से वापस लौट रहे थे तीनों युवक

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक लाकड़ सिसई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. तभी रात करीब 11 बजे यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

घायल को बेतिया जीएमसीएच किया रेफर

मृतकों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के छोटा चौमुखा गांव निवासी कुंदन कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. दोनों चचेरे भाई थे. वहीं विवेक मांझी गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. साथ ही पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है, जिसने यह हादसा किया.

यह भी पढ़ें: बेतिया: मायके से लौटी और मौत के मुंह में पहुंची महिला पुलिस, हत्या का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन