सर, आप श्योर रहिए, कुछ नहीं होगा...’, विदाई पर एसएसपी ने याद किया एसडीपीओ का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

उपहार देते सभापति प्रतिनिधि व एसपी

नरकटियागंज में एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह के विदाई समारोह का आयोजन हुआ. एसएसपी कुमार गौतम ने उनके भरोसे वाले अंदाज़ की सराहना की और उनके कार्यकाल को याद किया. समारोह में पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भावुक होकर अनुभव साझा किए.

विज्ञापन

Bettiah News: नरकटियागंज. एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह के तबादले पर शहर के एक निजी होटल में रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की. इस दौरान माहौल भावुक हो गया और अधिकारियों एवं लोगों ने उनके कार्यशैली और व्यवहार को याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
उपहार देते सभापति प्रतिनिधि व एसपी | Prabhat Khabar Network
उपहार देते सभापति प्रतिनिधि व एसपी | Prabhat Khabar Network

Narkatiaganj News: एसएसपी ने याद किया जय प्रकाश सिंह का भरोसे वाला अंदाज

समारोह को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने कहा कि तबादला सरकारी सेवा का हिस्सा है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने कार्य और व्यवहार से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लेते हैं. उन्होंने जय प्रकाश सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उनके भरोसे वाले अंदाज का जिक्र किया.

एसएसपी ने कहा कि किसी घटना या त्योहार के दौरान जब भी उनसे बात होती थी, जय प्रकाश सिंह अक्सर कहते थे, “सर, आप श्योर रहिए, कुछ नहीं होगा. मैं सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लूंगा.” एसएसपी ने उनके समर्पण और कार्यशैली की सराहना करते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखने और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

गीतों ने विदाई समारोह को बनाया भावुक

समारोह के दौरान डीएसपी देवानंद राउत और दारोगा ऋतुराज जायसवाल ने गीत प्रस्तुत किए. गीतों के बीच समारोह का माहौल भावुक हो गया. पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जय प्रकाश सिंह के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके योगदान की सराहना की.

विदाई संबोधन में भावुक हुए जय प्रकाश सिंह

विदाई संबोधन के दौरान जय प्रकाश सिंह भी भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच दोस्ताना संबंध स्थापित करना उनके कार्यकाल की प्राथमिकता रही. इसके साथ ही जरूरतमंद और लाचार लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया गया.

उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती से उन्हें विशेष लगाव हो गया है. अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह को उन्होंने याद किया और सभी के प्रति आभार जताया.

पीड़ितों से संवेदनशीलता से पेश आने की अपील

जय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों से पीड़ितों के साथ नरमी और संवेदनशीलता से पेश आने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस के पास अपनी परेशानी लेकर आने वाले लोगों के मन में भय नहीं होना चाहिए. पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि लोग बिना किसी डर के अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख सकें.

उन्होंने पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध को प्रभावी पुलिसिंग के लिए महत्वपूर्ण बताया.

पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी विदाई

समारोह को सफल बनाने में शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक संतोष शर्मा, मो सरफराज, राजीव कुमार, मिथलेश कुमार, दारोगा संजय कुमार, संतोष कुमार, उमेश कुमार, एसआई राजेश कुमार समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समारोह में मौजूद लोगों ने जय प्रकाश सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: नेपाल में बांध टूटने के बाद लापता लोगों की तलाश जारी, गंडक से तीन शव बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन