बगहा एसएसबी कैंप में देर रात मचा हड़कंप, फंदे से लटका मिला जवान, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Updated:
विज्ञापन

65वीं वाहिनी SSB कैंप

बगहा के 65वीं वाहिनी SSB कैंप में रविवार रात अचानक हड़कंप मच गया. 40 वर्षीय जवान रवि कुमार फंदे से लटके मिले. अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. आखिर जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? मौत की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है. पुलिस और SSB अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं.

विज्ञापन

बगहा न्यूज: 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात जवान रवि कुमार फंदे से लटके मिले. जवान को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जवान की मौत की खबर फैलते ही एसएसबी परिसर में मातम पसर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे रवि कुमार

मृत जवान की पहचान 40 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है. वह जम्मू-कश्मीर के जगदंबे कंडोली निवासी कृष्णा लाल के पुत्र थे. रवि कुमार 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में तैनात थे. रविवार की रात अचानक हुई इस घटना ने उनके साथ ड्यूटी कर रहे जवानों और अधिकारियों को भी स्तब्ध कर दिया.


गले में रस्सी का फंदा देख मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 9:30 बजे जवान रवि कुमार को गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ पाया गया. उन्हें इस हालत में देख एसएसबी के जवानों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गयी. तत्काल उन्हें वहां से निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राम प्रवेश भारती ने जवान की जांच की. जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद एसएसबी अधिकारियों को जवान की मौत की पुष्टि हुई.


आखिर जवान ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

रवि कुमार ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. यही सवाल अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. घटना से पहले जवान की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं, वह किसी तनाव में थे या नहीं और घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. एसएसबी के वरीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की भी जानकारी जुटायी जा रही है.


परिजनों को दी गयी सूचना, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू

जवान की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में भी कोहराम मच गया. एसएसबी की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पुलिस और एसएसबी अधिकारी मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल एसएसबी कैंप में हुई जवान की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन