दरभंगा: गांव बना जंग का मैदान, पत्थरबाजी में कई परिवारों पर टूटा कहर

Published by :Aniket Kumar
Published at :24 Apr 2026 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News biraul clash stone pelting injury police deployment village tension

आपस में मारपीट करते लोग (AI जेनरेटेड इमेज)

Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल में मामूली टक्कर के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प देखने को मिली है. देखते ही देखते झड़प पत्थरबाजी में बदल गयी और इसमें कई लोग घायल हो गये. पूरे गांव को पुलिस छावनी में बदल दी गयी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है. छोटी सी बात कैसे बड़े विवाद में बदल जाती है, इसका उदाहरण बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला, जहां मामूली टक्कर ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया.

दरअसल, सुपौल पंचायत के मकसुदनपुर गांव में गुरुवार देर रात दो समुदायों के बीच अचानक भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार युवक से दूसरे समुदाय के व्यक्ति को हल्की टक्कर लग गई, जिसके बाद शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट और फिर रोड़ेबाजी में बदल गई.

स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दरभंगा पुलिस का बयान

पत्थरबाजी में ये लोग घायल

कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी. इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें 4-5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक पक्ष से ढाई साल का एहसान बख्खो, 10 साल का तनवीर, 22 साल का अब्दुल और 27 साल का परवेज घायल हुए हैं. बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय बिशो सहनी समेत अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.

पुलिस बल की निगरानी में पूरा गांव

घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया. एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है. एहतियात के तौर पर आसपास के कई थानों की पुलिस तैनात की गई है और करीब 100 जवानों की निगरानी में पूरा इलाका है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई होगी. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

यह भी पढे़ं: दरभंगा में लव मैरिज के पांच साल बाद महिला ने की आत्महत्या, तीन साल का बच्चा हुआ अनाथ

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन