नि:शक्त बच्चों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

नाला : समावेशी शिक्षा के अंतर्गत नि:शक्त बच्चों के अभिभावक, ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों, एसएमसी के सदस्यों, पंचायती राज सदस्य एवं विद्यालय के सचिवों के साथ सामुदायिक परामर्श सत्र का आयोजन मध्य विद्यालय नाला परिसर में की गयी. इस परामर्श सत्र में थेरोपिस्ट विवेक विकास चंद्र ने लोगों को सरकार द्वारा दिये जा रहे […]
नाला : समावेशी शिक्षा के अंतर्गत नि:शक्त बच्चों के अभिभावक, ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों, एसएमसी के सदस्यों, पंचायती राज सदस्य एवं विद्यालय के सचिवों के साथ सामुदायिक परामर्श सत्र का आयोजन मध्य विद्यालय नाला परिसर में की गयी. इस परामर्श सत्र में थेरोपिस्ट विवेक विकास चंद्र ने लोगों को सरकार द्वारा दिये जा रहे नि:शक्त बच्चों को विभिन्न उपकरण एवं कल्याणकारी योजना की विस्तृत जानकारी दी.
इस दौरान उन्होंने सर्वशिक्षा अभियान द्वारा दी गयी सहायक उपकरण के रख-रखाव, सदुपयोग के साथ-साथ विकलांगता के प्रकार तथा उसके रोकथाम की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने मानसिक विक्षिप्त, आंशिक नेत्र दोष, पूर्ण अंधा, मूकबधिर, अस्थि विकलांग, बहुविकलांगता आदि की जानकारी दी. इस मौके पर सचिव रीना कुंभकर, निमाईपद घोष, सरस्वती दास, अमिता बनर्जी, पूर्णिमा घोष, दीपाली मंडल, संजय पाल, रविलाल मुर्मू, जीवन रविदास, रामू बाउरी, सुषमा राउत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




