शिशु पंजी सर्वे सामेकन प्रपत्र 24 तक जमा करने के निर्देश

जामताड़ा : दुलाडीह स्थित बीआरसी भवन में मंगलवार को बीइइओ गणेश प्रसाद सिंह ने सभी सीआरपी और बीआरपी के साथ बैठक की. निर्देश देते हुए बीइइओ ने कहा कि बीआरसी में शिशु पंजी सर्वे सामेकन प्रपत्र 24 दिसंबर तक कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें. जिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा शिशु पंजी सर्वे उक्त तिथि […]
जामताड़ा : दुलाडीह स्थित बीआरसी भवन में मंगलवार को बीइइओ गणेश प्रसाद सिंह ने सभी सीआरपी और बीआरपी के साथ बैठक की. निर्देश देते हुए बीइइओ ने कहा कि बीआरसी में शिशु पंजी सर्वे सामेकन प्रपत्र 24 दिसंबर तक कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें. जिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा शिशु पंजी सर्वे उक्त तिथि तक जमा नहीं किया जायेगा
उस पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 पोशाक उपयोगिता नहीं जमा किये गये विद्यालय के सचिव के भी वेतन पर रोक लगाया जायेगा. वहीं उन्होंने सीआरपी एवं बीआरपी से अपने-अपने संकुल क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों की शिशु पंजी जमा करने की बात कही. मौके पर विषय विशेषज्ञ विपद मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




