दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दायर

Published at :28 Nov 2013 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दायर

जामताड़ा कोर्ट : दहेज प्रताड़ना का तीन मामला व्यवहार न्यायालय में महिलाओं ने बुधवार को दायर किया है. पीड़ित महिलाओं ने अपने पति सहित ससुराल के लोगों पर मारपीट करने, मोटरसाइकिल खरीदने के लिये रुपया मांगने व संतान नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिलाओं के आवेदन को संबंधित थाना भेजने व […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट : दहेज प्रताड़ना का तीन मामला व्यवहार न्यायालय में महिलाओं ने बुधवार को दायर किया है. पीड़ित महिलाओं ने अपने पति सहित ससुराल के लोगों पर मारपीट करने, मोटरसाइकिल खरीदने के लिये रुपया मांगने व संतान नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

महिलाओं के आवेदन को संबंधित थाना भेजने व अभियुक्तों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने आदेश न्यायालय से जारी किया गया है. सालानपुर निवासी मुनी मुमरू ने अपने पति शिवेन हांसदा सहित हीरामुनी हांसदा, सौतन फोनी टुडू पर दहेज के लिये मारपीट करने व मोटर साइकिल खरीदने के लिये 15 हजार रुपया मांगने का आरोप लगायी है. मुनी की शादी 2003 में हुई थी.

एक अन्य सामाचार के अनुसार गया देवी मिहिजाम कानगोई निवासी ने शिव दास व रानी देवी के उपर दहेज के लिये प्रताड़ित करने व संतान नहीं होने पर यातना देने का आरोप लगायी है.

गया देवी की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी. एक अन्य सामाचार के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी गांव के निवासी की शादी 2011 में उत्तर प्रदेश के भाई गांव में बीशु सिंह के साथ हुई थी. उसने बताया कि पति व ससुराल के पांच व्यक्ति बीस हजार रुपया के लिये प्रताड़ित कर ससुराल से निकाल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola