नारायणपुर के लिए आया ट्रांसफॉर्मर रामगढ़ में उतारा गया

Published at :14 Dec 2015 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
नारायणपुर के लिए आया ट्रांसफॉर्मर रामगढ़ में उतारा गया

नारायणपुर : नारायणपुर बाजार के लिये आया 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर नारायणपुर की बजाय कहीं ओर उतार दिये जाने के कारण नारायणपुर बाजार के उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है. इसे लेकर बाजार के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर को पुन: नारायणपुर बाजार में लगाने की मांग की है. साथ ही कहा कि यदि यह ट्रांसफॉर्मर बाजार में […]

विज्ञापन
नारायणपुर : नारायणपुर बाजार के लिये आया 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर नारायणपुर की बजाय कहीं ओर उतार दिये जाने के कारण नारायणपुर बाजार के उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है. इसे लेकर बाजार के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर को पुन: नारायणपुर बाजार में लगाने की मांग की है. साथ ही कहा कि यदि यह ट्रांसफॉर्मर बाजार में नहीं लगा तो आंदोलन किया जायेगा.
बताते चले की विद्युत विभाग द्वारा बाजार के लिये अत्यधिक लोड को देखते हुए 100 केवी की जगह 200 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगाने की स्वीकृति हुई थी. इसके तहत बाजार में 200 केवी के ट्रांसफॉर्मर को वाहन के माध्यम से नारायणपुर लाया गया तथा वर्तमान चल रहे 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर को रामपुर में लगाने की विभाग की स्वीकृति मिली थी. लेकिन इस ट्रांसफॉर्मर को सीधे रामपुर ले चला गया. इस बात से नारायणपुर बाजार के उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है.
संबंध में बाजार के उपभोक्ता नारायण पोद्दार, टीपू पोद्दार, रंजीत साह, आनंद पोद्दार, नरेश मंडल समेत कई लोगों ने कहा कि विभाग को पहल कर नारायणपुर के लिए आवंटित ट्रांसफॉर्मर को पुन: नारायणपुर में लगाया जाय. उक्त लोगों ने कहा कि इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे.
बोले पदाधिकारी
ट्रांसफॉर्मर नारायणपुर बाजार के लिए ही आवंटित है और उसे वहीं लगाया जायेगा. नारायणपुर के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर उतारने में सहयोग नहीं किया जिसके कारण वाहन चालक ने रामपुर में उतार दिया.
दीपक खालको
विद्युत एसडीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola