गंभीर हो जायें पदाधिकारी

– किशोरी स्वास्थ्य पखवारा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कहा – सहियाओं को मानदेय भुगतान का निर्देश जामताड़ा : 18 नवंबर से दो दिसंबर तक चलने वाले किशोरी पखवारा की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों को […]
– किशोरी स्वास्थ्य पखवारा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कहा
– सहियाओं को मानदेय भुगतान का निर्देश
जामताड़ा : 18 नवंबर से दो दिसंबर तक चलने वाले किशोरी पखवारा की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम के प्रति गंभीरता बरतने का निर्देश दिया.
कार्यक्रम का संचालन के लिए सीडीपीओ व बीइओ को विशेष निर्देश दिये गये और कहा कि इससे संबंधित रणनीति 17 नवंबर को बैठक कर सुनिश्चित कर लें. बैठक में कहा गया कि कार्यक्रम का उदघाटन 18 नवंबर को जामताड़ा बोर्ड स्कूल में किया जायेगा इसके बाद सभी प्रखंडों में यह कार्यक्रम दो दिसंबर तक जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










